25.5 C
Dehradun
Friday, May 16, 2025
Google search engine

ब्रेकिंग न्यूज़ : प्रसूता को लेकर हैड़ाखान से आ रहे एंबुलेंस का ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बची जान

हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां हैड़ाखान से एक एंबुलेंस प्रसूता और उसके पति को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्‍द्वानी आ रही थी जिसका ब्रेक फेल हो गया। इस स्थिति में एंबुलेंस में सवार लोगों की जान बचाने हेतु चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में चालक व गर्भवती महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। क्रेन की मदद से आगे की ओर से पिचके हुए एंबुलेंस को तोड़कर पायलट को बाहर निकाला गया। हैड़ाखान निवासी महिला को लेबर पेन होने के पश्चात सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चे की डिलीवरी के लिए 108 एंबुलेंस के द्वारा ले जाया जा रहा था। मंगलवार की सुबह काठगोदाम से करीब दो किलोमीटर ऊपर एंबुलेंस वाहन पहुंचा था। तड़के 6:07 पर पायलट कमल नयाल को मालूम हुआ कि एम्बुलेंस का ब्रेक फेल हो गया है।पहाड़ी से नीचे कीओर एंबुलेंस वाहन ने गति पकड़ना शुरू कर दिया था । जिसे नियंत्रण करने का कोई उपाय चालक को समझ में नहीं आया। ऐसे में मौत को करीब से देख चालक ने बड़े ही सूझबूझ के साथ काम लिया और पहाड़ी की ओर वाहन को साइड करते हुए टक्कर मार दी। जिससे एक ही झटके के साथ वाहन रुक गया। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद गर्भवती महिला को झटके के चलते चोट भी आई। वहीं ऑक्सीजन सिलेंडर के झटके से महिला के पति की जांघ में चोट आई है।

जबकि एंबुलेंस चालक कमल नयाल सीट व स्टेरिंग के बीच में फस गया। जिस के चलते उसके पैर में गंभीर रूप से चोट आई है। एंबुलेंस वाहन में मौजूद फार्मेसिस्ट पंकज बिष्ट व गर्भवती महिला की सास को भी हल्की फुल्की चोट आई है। पीछे से आ रहे बोलेरो वाहन ने गर्भवती महिला को समय रहते सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जबकि स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस में फंसे चालक को निकालने का प्रयास किया गया।108 एंबुलेंस प्रभारी लोकेश जोशी ने बताया कि क्रेन की मदद से आगे की ओर से पिचक गए एंबुलेंस को तोड़कर पायलट को बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात उसे अस्पताल ले जाया गया है। 108 एंबुलेंस प्रभारी लोकेश ने बताया कि पहाड़ी से नीचे की तरफ आते समय ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। अचानक से किन परिस्थितियों में ब्रेक फेल हुआ है, इस मामले की जांच की जा रही है।गनीमत ये रही की हादसे में किसी की जान नहीं गयी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!