22.5 C
Dehradun
Tuesday, May 13, 2025
Google search engine

ऋषिकेश के चंद्रभागा तट पर दिखा 12 फीट लंबा अजगर, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप

ऋषिकेश के चंद्रभागा नदी के तट पर हाल ही में लोगों के बीच में तब हड़कंप मच गया जब वहां पर लोगों ने एक बड़ा सा विशाल काय अजगर देख लिया। आसपास के लोगों के लिए अजगर कौतूहल का विषय बना रहा। लोगों ने तुरंत ही इस की सूचित वन कर्मियों को दि तो सूचना मिलने पर मौके से वन विभाग के कर्मी तत्काल ही पहुंचे और अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। वन कर्मियों को तकरीबन आधे घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और आधे घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने अजगर को पकड़ लिया और घने जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते गुरुवार की सुबह चंदेश्वर नगर में चंद्रभागा नदी के किनारे आसपास के लोगों ने 12 फीट का अजगर को देखा जिसके बाद उन्होंने शीग्र ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग से दीपक, सहायक मनोज और स्नेक स्नैचर उपकरण लेकर वहां पर पहुंचे और आसपास के लोगों की भीड़ को हटाया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद 12 फीट के विशालकाय अजगर को बोरे में बंद किया और उसको जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। उनका कहना है कि अजगर चंद्रभागा नदी के पानी में बह कर वहां पर आ गया होगा। अजगर को सुरक्षित जंगलों में वापस छोड़ दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!