30.2 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024

रानीपोखरी-डोईवाला में वैकल्पिक पुल रविवार तक होगा तैयार :प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु

देहरादून और ऋषिकेश को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रानीपोखरी में वैकल्पिक पुल रविवार तक तैयार हो जाएगा। वैकल्पिक पुल का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। PWD के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने इस पुल को लेकर कहा कि ऋषिकेश मार्ग पर वैकल्पिक पुल रविवार तक तैयार कर लिया जायेगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों भारी बारिश की वजह से देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर स्थित रानीपोखरी पुल धराशाई हो गया था, जिसके बाद ऋषिकेश-देहरादून मार्ग प्रभावित हो गया था। हालांकि अभी ऋषिकेश जाने के 3 वैकल्पिक मार्ग खुले हैं, जिनमें भोगपुर-थानों, नेपाली फॉर्म और घमंडपुर शामिल हैं। ,इन रुटों से देहरादून से यात्री ऋषिकेश के लिए जा रहे हैं, लेकिन दूरी बढ़ गई है। दूरी बढ़ने की वजह से देहरादून से पहाड़ पर जाने वाले और पहाड़ से देहरादून तक आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है उनका किराया भी बढ़ गया है और आवाजाही में समय भी अधिक लग रहा है। वैकल्पिक पुल के निर्माण हो जाने से इन समस्याओं से लोगों को निजात मिलेगी। हालांकि स्थाई तौर पर पुल निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण भी किया है और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द स्थाई पुल के निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाए।

Related Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

राज्य में ई.एस.एम.एस के अन्तर्गत अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर...

कांग्रेस के गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव हेतु गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस  प्रत्याशियों ने पूरे जोश के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।...
error: Content is protected !!