बिहार पुलिस के 11 जवानों की वर्ष 2003 में हुई हत्याकांड के मामले में वांछित माओवादी संझवां चेरोन को रोहतास जनपद से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को बताया,की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने यदुनाथपुर क्षेत्र में छापा माराकर चेरोन को गिरफ्तार कर लिया। बताते चले की यह आरोपी करीब 18 साल से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया, वर्ष 2003 में माओवादियों ने 11 कर्मियों वाली एक पुलिस की गाड़ी को उड़ा दिया था। इसमें सभी पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हमले का मास्टरमाइंड चेरोन था। वह उत्तर प्रदेश में नक्सली हमलों से जुड़े कई प्रकरणों में भी वांछित है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।