30.2 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024

हरक के खिलाफ लैंसडौन के कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, सभी 12 दावेदारों ने किया विरोध

डॉ. हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर दावेदारों ने लोकल फॉर वोकल के नारे के साथ अपने बीच के एक प्रत्याशी को निर्दलीय मैदान में उतारने
की चेतावनी भी दी।
कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, रघुवीर बिष्ट समेत लैंसडौन विधानसभा से टिकट के सभी 12 दावेदारों ने भाजपा से निष्कासित पूर्व वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को पार्टी में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया है। दावेदारों ने उन्हीं में से एक को पार्टी प्रत्याशी बनाने की मांग की। साथ ही डॉ. हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने लोकल फॉर वोकल के नारे के साथ अपने बीच के एक प्रत्याशी को निर्दलीय मैदान में उतारने की चेतावनी भी दी।हरक या उनकी
पुत्रवधू को टिकट देना गलत
एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयहरीखाल के ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, मनीष सुंद्रियाल, गोपाल रावत ने डॉ. हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया। कहा कि डॉ. हरक सिंह रावत अभी तक राजनीतिक दलों की लहर के चलते ही जीतते आए हैं। हरक सिंह रावत ने वर्ष 2016 में कांग्रेस की सरकार गिराई और अब वह अपनी पुत्रवधू के लिए टिकट मांगने की शर्त पर कांग्रेस में शामिल होने की बात कर रहे हैं।कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रिखणीखाल में हुई सभा में सभी दावेदारों में से एक के नाम पर सहमति बना उसे पार्टी प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया था। जिस पर सभी दावेदार गांव-गांव जाकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना चुके हैं। ऐसे में उन्हें या उनकी पुत्रवधू को टिकट देना गलत होगा।डॉ. हरक सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो सभी दावेदार अपने बीच से एक नाम पर सहमति बनाते हुए उसे निर्दलीय मैदान में उतारेंगे और उसकी जीत सुनिश्चित कराने के लिए कार्य करेंगे।इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष होशियार सिंह (जयहरीखाल), प्रमोद रावत (रिखणीखाल), जंग बहादुर नेगी (नैनीडांडा), प्रधान संघ नैनीडांडा के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, जिला महामंत्री पृथ्वीपाल पर्णवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरजपाल सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज रावत, सोशल मीडिया सेल के प्रदेश सचिव आदित्य द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला सचिव सनोज सिंह, किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, राज्य आंदोलनकारी चंद्रमोहन सिंह रावत, उप प्रधान संघ के अध्यक्ष पिंटू असवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

राज्य में ई.एस.एम.एस के अन्तर्गत अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर...

कांग्रेस के गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव हेतु गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस  प्रत्याशियों ने पूरे जोश के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।...
error: Content is protected !!