चंद्रबनी वार्ड 91के पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों एवं सहायिकाओं को किया सम्मानित

राजधानी देहरादून के चंद्रबनी वार्ड 91 में आज अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने पर पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला द्वारा सम्मानित किया वैसे तो पार्षद अपने क्षेत्र के कार्यों के लिए हो या फिर क्षेत्र की जनता के लिए वे हर प्रकार से आगे हैं। उन्होंने इस कोरोना काल में क्षेत्र की जनता की हर संभव मदद की है। तथा हर जरूरतमंद व असहाय लोगों सहायता लगातार करते आ रहे हैं। बता दे की आज भी पार्षद द्वारा चंद्रबनी वार्ड 91 क्षेत्रअंतर्गत आने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों एवं सहायिकाओं को वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। तथा उन्हें मास्क ,सैनिटाइजर व चवनप्राश वितरित किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्तियों व सहायिकाओं की पारिवारिक जानकारी उपलब्ध कराई व स्वास्थ्य की जानकारी ली।

-pardeep bhandari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here