21.6 C
Dehradun
Thursday, March 28, 2024

ढोल दमाऊ और भैलों नृत्य के साथ मनाएगी ईगास राठ जन विकास समिति दून विश्वविद्यालय में

दमाऊ की धमक और भैलो नृत्य के साथ उत्सव ठेठ राठी अंदाज में मनाया जाएगा। समिति ने पर्व को लेकर आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। वार्ता में पारंपरिक ईगास का महत्व बताने के साथ ही कार्यक्रम से जुड़ने का लोगों से आग्रह किया गया। समिति के विषय में बताएं तो वर्षों पहले देहरादून में प्रवासी राठ निवासियों ने अपनी जड़ों से जुड़े रहने क्षेत्र में मूलभूत व्यस्थाओं के लिये कार्य करने, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र तथा साहित्य एवं लोक संस्कृति के लिये कार्य करने के उद्देश्य से राठ जन विकास समिति का गठन किया गया था, जिसमें संस्था के संस्थापक संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री डा० रमेश पोखरियाल निशंक सहित क्षेत्र के सभी राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के सहयोग से संस्था गठित हुई और वर्तमान में समिति की सदस्य संख्या 1000 पार कर चुकी है। संस्था राठ क्षेत्र के नौनिहालों खासकर को निर्धन गरीब परिवारों के बच्चे हैं एवं योग्यता है तो उन्हें संस्था सरकारी स्कूलों के माध्यम से प्रत्येक छात्र को एक वर्ष में लगभग 5000 की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है जिस हेतु संस्था के पदाधिकारियों के माध्यम से 50 से अधिक मेघावी छात्रों को धनराशि सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है दोनों विकासखण्डों में प्रत्येक वर्ष प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वालों हाई स्कूल एवं इण्टर के छात्रों के छात्रवृत्त पूर्व से ही दी जा रही है। मेडिकल के क्षेत्र में लगभग विगत दो दशक में लगभग विभिन्न स्वास्थ्य  कैम्पों के माध्यम से 5000 से अधिक रोगियों को लाभान्वित किया जा चुका है, जिसमें 400 से अधिक लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किये गये। हैं। लम्बे समय से संस्था द्वारा अपने स्तर पर लोक संस्कृति / परम्पराओं के संरक्षण एवं रीति रिवाजों को पुर्नजीवित करने, जिन्हें लगभग वर्तमान की पीढ़ी भूल चुकी है या उन्हें उनका आभास ही नही है, तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष संस्था द्वारा इस वर्ष एक बृहद्ध “ईगास 2022 के नाम से अपनी लोक संस्कृति / त्योहार ईगास को मनाये जाने का निर्णय हुआ है जिसमें सदूर राठ क्षेत्र से बने चीड़ की लकड़ी के 100 से अधिक भैले मगायें। गये है, परम्परागत वाथ्य यन्त्रों को भी राठ की मिटटी से मगाये गये है। इगास

कार्यक्रम में मैला पूजन, भैला खेल,  देवपूजन, पाण्डव नृत्य, गेड खेल, राठ की 50 महिलाओं द्वारा चौफला नृत्य ,उड्या नृत्य के साथ प्रसाद के रूप में स्वाला वितरण कार्यक्रम होगा। वार्ता में बताया कि देहरादून के दून विश्वविद्यालय के खेल मैदान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें लगभग 500 से 600 परिवारों के सम्मिलित होने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डा0 रमेशपोखिरियाल निशंक, धन सिंह रावत, गणेश गोदियाल, विनोद चमोली ,सहदेव पुण्डीर, दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल आदि हस्तियां मौजूद रहेंगी। प्रेस कान्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी, महासचिव कुलानन्द घनशाला, कोषाध्यक्ष एमएस गुसाई, संगठन सचिव पुरुषोत्म मंमगाई मीडिया प्रभारी मातबर कण्डारी आदि मौजूद रहे। दीपों के पर्व को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए अमरीकी कांग्रेस में दिवाली दिवस अधिनियम पेश

Related Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

राज्य में ई.एस.एम.एस के अन्तर्गत अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर...

कांग्रेस के गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव हेतु गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस  प्रत्याशियों ने पूरे जोश के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।...
error: Content is protected !!