25.5 C
Dehradun
Friday, May 16, 2025
Google search engine

गोरखपुर :गोला में चचेरी बहन पर गोली मार कर फरार हुआ युवक , बहन की हालत गंभीर

यूपी ,गोला। गोला क्षेत्र के डड़वापार गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में इसी गांव के निवासी अमित ने अपनी चचेरी बहन खुश्बू उर्फ रिंकू यादव उम्र 19वर्षीय पर तमंचे से फायर कर दिया। पेट और बाएं हाथ के अंगूठे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ -साथ ही पीड़िता को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे जनपद के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, इस घटना क्रम को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया है।वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
जानकारी के अनुसार , शुक्रवार की शाम सात बजे रामनाथ यादव की बेटी खुशबू उर्फ रिंकू यादव अपनी मां को छोड़ने के लिए सड़क पर गईं थीं। मां को मायके जाना था। वह उन्हें छोड़कर घर वापस लौट रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उसके बड़े पिता के बेटे अमित ने उनपर पुरानी रंजिश में तमंचे से फायर कर दिया। गोली उनके पेट व बाएं हाथ के अंगूठे में लगी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर गांव के लोग पहुंच गए। वहीं आरोपी युवक फरार हो गया। बताया जाता है कि लड़की का पिता विदेश रहता है पांच महीने पूर्व आरोपी से बंटवारा हुआ था इससे उनके बीच आपसी तनाव चल रहा था। इस संबंध में सीओ अंजनी कुमार पांडेय का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं परिजनों के मुताबिक आरोपी अमित अपने साथ हमेशा तमंचा रखता था और बात-बात पर गोली मारने की धमकी भी देता था। उसने अपने एक और चाचा हरिहर यादव को भी फोन कर गोली मारने की धमकी दी थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!