22.5 C
Dehradun
Tuesday, May 13, 2025
Google search engine

राज कुंद्रा की हिरासत पर अहम फैसला आज,राज की बढ़ेंने वाली है परेशानियां या फिर मिलेगी बेल?

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पत्ति राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के जुर्म में पूरी तरह फंसते जा रहे हैं। हर रोज मामले में नई कड़ियां जुड़ती हुई नजर आ रही हैं। बीते दिनों राज कुंद्रा को पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके पश्चात से कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में थे। पुलिस की हिरासत को बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया गया गया था। आज 27 जुलाई को शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के लिए खास दिन है। क्यों की आज उनकी पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है। ऐसे में सभी की निगाहे इसी पर टिकी हुई हैं कि राज को जमानत मिल जाएगी या उनकी हिरासत को एक बार पुनः बढ़ा दिया जाएगा।यह देखने वाली बात होगी।
इस पूरे प्रकरण में पुलिस के हाथ अब तक कई सबूत लग चुके हैं और आय दिन नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। हाल ही में यह बात सामने आई थी कि जैसे ही राज के इस धंधे से राज खुलने लगे थे ,तो उन्होंने अपना फोन भी बदल लिया था। इससे पूर्व उनके ऑफिस से एक खुफिया अलमारी भी पाई गयी थी, जिसके बाद कई खुलासे भी हुए हैं। इस खुफिया अलमारी से पुलिस को राज और शिल्पा के संयुक्त खाते की जानकारी भी प्राप्त हुई है जिसके लेनदेन के लिंक की खोज की जा रही है। पुलिस को शक है कि इसी खाते में पोर्न (अश्लील फिल्म) फिल्मों का पैसा जमा होता था।पोर्नोग्राफी प्रकरण में मुंबई पुलिस ने इसी वर्ष चार फरवरी को एक मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। जब पुलिस ने मलाड वेस्ट क्षेत्र में स्थित एक बंगले पर छापेमारी की तो वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग चल रही थी।पुलिस को तब ही कुंद्रा के बारे में अहम सुराग मिल पाए थे। परन्तु उनकी गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती थी। दरअसल इस मामले में अभी तक सिर्फ 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं मुंबई पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा इस पूरे प्रकरण में मुख्य साजिशकर्ता हैं। गौरतलब है कि पोर्न रैकेट का मामला सिर्फ शिल्पा के पति राज तक ही सीमित नहीं है। बल्कि ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस के हाथ बहुत बड़ा रैकेट लगा है और इसमें कई प्रोडक्शन हाउस भी शामिल हैं। ये प्रोडक्शन हाउस अब डिलीट हो गए है। एप हॉटशॉट्स के लिए कॉन्टेंट प्रोडक्शन में सम्मिलित बताए जा रहे हैं।वहीं, पोर्न फिल्म प्रकरण में शिल्पा शेट्टी की सहभागिता अभी तक ठीक तरह से सामने नहीं आई है परन्तु वह निरंतर अपने पति राज कुंद्रा को बचने की कोशिश कर रही हैं। राज और शिल्पा के संयुक्त खाते की जांच में यदि पुलिस को पोर्न फिल्मों से हुई कमाई का किसी भी प्रकार का लिंक प्राप्त होता है, तो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भी मुश्किबतें बढ़ सकती हैं।ये देखने वाली बात होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!