22.5 C
Dehradun
Tuesday, May 13, 2025
Google search engine

जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने 11000, नीम के पेड़ लगाने का किया संकल्प , साथ ही लोकपर्व हरेला का किया शुभारम्भ

आज हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा की अनुभूति है ,
उनके मार्गदर्शन में इस अभियान की शुरुआत आज बल्लीवाला चौक , काँवली रोड स्थित अपने कार्यालय में जोगेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा जनप्रतिनिधियों को वृक्ष बाँटने से की गई।इस लोकपर्व हरेला पर राज्य भर में 11ooo नीम के वृक्षों को लगाने का लक्ष्य रखा गया।
जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया की पर्यावरणीय सन्तुलन जरूरी नहीं बेहद जरुरी है। व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर सबको अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। नीम के अधिक वृक्षों को लगा कर हमें ध्यान देना होगा ,और यह जनता की से ही सहायता से संभव है। उन्होंने बताया की इस लोकपर्व हरेला प्रदेश भर में हमारा लक्ष्य ११००० नीम के वृक्षों को लगाने का है। आइये, एक व्यक्ति-एक वृक्ष का हम संकल्प लें।
इस के कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट , महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम ममगई , और मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल जी मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल जी और छात्र संघ अध्यक्ष पूर्व राहुल लारा जी व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!