35.7 C
Dehradun
Friday, May 23, 2025
Google search engine

उत्तराखंड में ऋषिकेश और हरिद्वार कई घाट हुए जलमग्न गंगा खतरे के निशान पर

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही इस आफत की बारिश के कारण से मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालत बन गए है। जिससे खतरा भी बढ़ गया है। साथ लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गयी है। वहीं अगर हम बात करे ऋषिकेश और हरिद्वार की, तो यहां पर गंगा नदी खतरे के निशान के करीब है। शुक्रवार की मध्यरात्रि को ऋषिकेश में गंगा नदी चेतावनी के निशान को भी पार कर गई थी। जिस पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम द्वारा रात को ही आसपास की लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया था। जलस्तर बढ़ने के कारण त्रिवेणी घाट का प्लेटफार्म भी जलमग्न हो कर डूब गया। अधिकतर घाट जलमग्न हो गए हैं। वहीं केंद्रीय जल आयोग की टीम ऋषिकेश और हरिद्वार का निरंतर जलस्तर पर निगाहें टिकाए हुए है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!