31.9 C
Dehradun
Saturday, May 24, 2025
Google search engine

पुणे सनसनी वारदात : रात भर चलाया टीवी, तो पति ने गला घोंटकर पत्नी की कर दी हत्या

महाराष्ट्र से एक सनसनी खबर सामने आ है। बता दे की महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यक्ति ने लड़की को जन्म देने के चलते अपनी पत्नी को कई महीनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद कथित रूप पर पत्नी की हत्या कर दी। इस बार उसने रात भर टीवी चलाए जाने से नाराज होकर प्रताड़ना की हद पार कर दी। पुणे पुलिस द्वारा रविवार को यह जानकारी दी है।

वहीं पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार सुबह मावल तहसील के चंडीवाड़ी में हुई थी। आरोपी योगेश जाधव सात माह पूर्व एक बेटी को जन्म देने के लिए अपनी 20 वर्षीय पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

हद तो तब पार हुई की जब आरोपी योगेश जाधव ने रात भर घर में टेलीविजन चालू रखने के कारण अपनी पत्नी का  गला घोंटकर उसकी जान ले ली। शिरगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या का आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। वहीं उसे कुछ समय बाद में गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!