22.5 C
Dehradun
Tuesday, May 13, 2025
Google search engine

दुखदः गंगोत्री क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह रावत का निधन

देहरादून। गंगोत्री क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह रावत का निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक गोपाल रावत  पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। । उनका पूर्व में मुंबई में इलाज चला। कुछ दिनों पूर्व उन्हें देहरादून के शिफ्ट किया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल समेत विभिन्न मंत्रियों, विधायकों व राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गंगोत्री विधायक गोपाल रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री तीरथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने कहा कि पार्टी हित और गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री तीरथ एवं अन्य मंत्रीगणों ने कैम्प कार्यालय में 02 मिनट का मौन रखकर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगोत्री विधायक के निधन को उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है। गंगोत्री विधानसभा सीट से दो बार के विधायक एवं व्यक्तित्व के धनी गोपाल सिंह रावत की निधन की खबर सुनकर शोक स्तब्ध हूँ। उन्होंने कहा कि उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वह वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। श्री अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुरूख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!