25.4 C
Dehradun
Friday, March 29, 2024

विधानसभा अध्यक्ष ने फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भूमेश भारती को अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

देहरादून 3 जुलाई| स्वतंत्र फोटोग्राफर पत्रकार व सोशल एक्टिविस्ट स्व. कमल जोशी की पुण्यतिथि पर नगर निगम टाउन हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि स्व कमल जोशी की फोटोग्राफी व रचनाएं आने वाली पीढीयों के लिए एक सांस्कृतिक धरोहर है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भूमेश भारती को अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया|


कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्व कमल जोशी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की| कमल जोशी को याद करते हुए कहा कि वो एक जिंदादिल घुमक्क्ड़ व सामाजिक मुद्दों से जुड़े संवेदशनशील फोटोग्राफर थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पद्मभूषण अनिल जोशी के परिवार की सराहना की एवं उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने वर्तमान में देश में महिलाओं के संदर्भ में कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर समाज में उनकी हिस्सेदारी को मजबूत किया है। इस संदर्भ में उन्होनें रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख किया|

आज महिलाएं शिक्षा, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य जैसी हर सुविधाएं पा रही हैं। उन्होनें कहा की देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना सभी के लिए सम्मान की बात है।
इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी, पद्मश्री बसंती बिष्ट, डॉ शेखर पाठक, डॉ गौतम चटर्जी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, डॉ उमा भट्ट, राजीव लोचन साह, राजेश सकलानी, प्रो सुषमा, गीता गैरोला, डा राकेश कुमार, डा किरण नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे|

Related Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

राज्य में ई.एस.एम.एस के अन्तर्गत अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर...

कांग्रेस के गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव हेतु गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस  प्रत्याशियों ने पूरे जोश के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।...
error: Content is protected !!