पुनः दूसरे दौरे पर दिल्ली पहुंचे राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी, जानिए क्या रहेगा आज का कार्यक्रम

प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक बार फिर दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि वे दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री धामी विभिन्न अथॉरिटी निगमों में दायित्व वितरण एवं आगामी विधानसभा चुनाव सहित कई अन्य विषय पर चर्चा कर सकते हैं।इसके अलावा सीएम धामी कांवड़ यात्रा स्थगित करने हेतु केंद्र से हस्तक्षेप की मांग भी कर सकते हैं। इससे पूर्व सीएम धामी एक हफ्ते पहले दिल्ली दौरे पर गए थे। वे पुनः बुधवार की रात को लगभग 10 बजे दिल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रेल मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। धामी उपराष्ट्रपति से भी शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं। अपने प्रथम प्रवास के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी, गृह मंत्री एवं रक्ष मंत्री सहित कई मंत्रियों से मुलाकात की थी।इस वक्त भी कई मत्रियों से मुलाकात कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here