35.7 C
Dehradun
Friday, May 23, 2025
Google search engine

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में की

उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र, जनता का जनता के लिए और जनता द्वारा होगा । यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी, उन्होंने बताया कि चुनाव घोषणा पत्र समिति की ओर से विभिन्न जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सभी प्रभारी 30 अगस्त तक सभी 13 जिलों और 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे, वही पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों से भी संवाद किया जाएगा। उनके विचार आमंत्रित करने के साथ ही उनकी कांग्रेस से अपेक्षाओं को जाना जाएगा । इसके साथ ही राज्य के आवाम की समस्याओं तमाम जन सरोकारों को समाहित कर राज्योंमुखी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!