22.5 C
Dehradun
Tuesday, May 13, 2025
Google search engine

विवाह वाले दिन ही प्रेमी संग नकदीऔर जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

उत्तराखंड: आपने लुटेरी दुल्हनों के द्वारा ससुराल वालों के घर से लूटपाट कर फरार होने की घटनाएं तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन उत्तराखंड में तो एकअजीब घटना सुनने को मिली है। यहॉँ पर तो दुल्हन ने अपने ही घरवालों को लूटकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह घटना गदरपुर की है। एक गांव में रहने वाली युवती की शादी खटीमा में रहने वाले युवक से तय हुई थी।जिसकी शुक्रवार को बारात आनी थी। गुरुवार को विवाह की जरूरी रस्में निभाई गईं। बारात के स्वागत की जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी और बाद रात को परिजन सो गए। तड़के चार बजे जब परिजन जागे तो देखा की दुल्हन घर से गायब थी । दुल्हन के साथ घर में रखे डेढ़ लाख की नगदी और जेवर भी गायब थे। दुल्हन के फरार हो जाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं दुल्हन के परिजन घबराए हुए थे और उन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवती सीसीटीवी फुटेज में घर से बाहर जाती हुई दिख रही है। साथ ही ये भी पता चला है कि युवती का किसी अन्य युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। लड़के का नाम तेजपाल राकेश बताया जा रहा है, जो लखनऊ का रहने वाला है।
युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि युवती और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। दोनों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा। वहीं शादी के महज कुछ ही घंटे पहले घर की बेटी के घर से भाग जाने से परिजन बुरी तरह से सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि घर पर शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन को मेंहदी लग गई थीऔर शुक्रवार को बारात आनी थी, लेकिन चंद घंटे पूर्व ही इतना बड़ा झटका लग गया। लड़की घर से न केवल फरार हुई, बल्कि उसके विवाह के लिए बनाए गए आभूषण और नकदी भी अपने साथ ले गई। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!