22.5 C
Dehradun
Tuesday, May 13, 2025
Google search engine

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट. जनरल गुरमीत सिंह ने ली पद की शपथ

उत्तराखण्ड से बड़ी ख़बर नवनियुक्त राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में शपथ ली । वह प्रदेश के आठवें राज्यपाल हैं। नैनीताल हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान ने नवनियुक्त राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने किया।तो वहीं समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।
बता दें कि नवनियुक्त राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ पर कैबिनेट मंत्रियों डा. धन सिंह रावत, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका स्वागत किया। वहीं, उनके आगमन पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्‍युटी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं। उन्‍होंने दो विश्‍वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!