22.5 C
Dehradun
Tuesday, May 13, 2025
Google search engine

उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर, दिए ये निर्देश

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार यानि आज सुबह राजधानी देहरादून स्थित नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने विभिन्न कार्यों के लिए आए हुए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली और जाना कि उन्हें किसी परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले आम जन की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।

सभी काउंटर पर काम के समय को लेकर जानकारी चस्पा की जाए। आगंतुकों को बैठने हेतु पर्याप्त व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की निरंतर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।वहीं इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!