22.5 C
Dehradun
Tuesday, May 13, 2025
Google search engine

उत्तराखण्ड : नारी निकेतन की बालिकाएं पहुंची सीएम आवास, बांधी सीएम धामी को राखी

22 अगस्त 2021 :रविवार यानी आज रक्षाबंधन का पवन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधे । साथ ही सीएम धामी ने सभी को रक्षाबंधन के त्योहार की शुभकामनाएं दी और उनको रक्षा सुरक्षा का वचन दिया। हालंकि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखण्ड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। परन्तु जो बहनें जानकारी न होने के कारण सीएम आवास पहुंच गई थीं, उनसे मुख्यमंत्री धामी ने राखी बंधवाई। इससे बहनों के चेहरों पर खुशी नजर आई।
आपको बता दें कि पूरे 50 वर्ष के बाद इस बार के रक्षा बंधन पर यह चार विशिष्ट योग:बन रहें हैं। 50 वर्ष बाद रक्षा बंधन के पवन पर्व पर सर्वार्थसिद्धि, कल्याणक, महामंगल और प्रीति योग एक साथ बन रहें हैं। इसके पहले यह संयोग 1981 में एक साथ बने थे। इन चारों महा योगों से इस वर्ष के रक्षाबंधन का महात्म्य बहुत अधिक बढ़ गया है। इस अद्भुत योग के मध्य भाई और बहन के लिए रक्षा बंधन की रस्म अति विशेष कल्याणकारी मानी जा रही है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!