31.9 C
Dehradun
Saturday, May 24, 2025
Google search engine

उत्तराखंड : पुलिस ने 61 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जिले में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्य लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग दिनांक 23.09.2021 को एक व्यक्ति प्रदीप बिष्ट को सहकारी बैंक के पास से 61 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना सतपुली पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान निरंतर जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर में अब तक कुल आबकारी अधिनियम के तहत 10 व्यक्तियों के खिलाफ 10 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।

पंजीकृत अभियोगः-

मु0अ0सं0- 14/2021 धारा 60 आबकारी अधि0

अभियुक्त का नाम पताः-

प्रदीप बिष्ट पुत्र भरत सिंह बिष्ट निवासी- ग्राम ग्वलाणी, तहसील–लैन्सडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

बरामद मालः-

61 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब

पुलिस टीमः-

म0उ0नि0 दीपा शाह

कान्स. 286 ना0पु0 तेज सिंह

कान्स. 364 ना0पु0 अरूण कुमार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!