29.2 C
Dehradun
Friday, March 29, 2024

आपसी झगड़े में पत्नी ने ले ली पति की जान , 20 दिन की मासूम बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र उत्तरकाशी में पत्नी बनी अपने ही सुहाग के खून की प्यासी बताया जा रहा है की पति-पत्नी के बीच के झगड़े ने इस कदर खूनी रूप लिया।की झगड़े के चलते गुस्साई पत्नी ने धारदार कुल्हाड़ी से पति पर वार कर दिया।वहीं इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का बीच सबसे दुखद बात ये है कि पति-पत्नी के बीच के हुए इस विवाद की कीमत अब उनकी मात्र 20 दिन की मासूम बच्ची को भुगतनी होगी, जो अभी इस दुनिया में आई है। वहीं अपने पति को मौत के घाट उतार देने वाली महिला ने 20 दिन पहले ही एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है। बच्ची के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे और मां को भी अपने किए गुनाहों की सजा भुगतनी होगी, लेकिन सवाल यहां खड़ा होता है की 20 दिन की मासूम को बिना किसी गुनाह के अपनी जिंदगी बिना माता-पिता गुजारनी पड़ेगी। उसके सामने परवरिश का संकट पैदा हो गया है। इस घटना से गांव वाले निशब्द हैं। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन वह गुस्से में पति को जान से मार देगी, ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

यह घटना बड़कोट तहसील के अंतर्गत हिमरौल गांव की बताई जा रही है।जहां 22 साल का जसपाल पुत्र बच्चन सिंह राणा अपनी पत्नी काजल और बेटी के साथ रहता था। सोमवार की देर रात जसपाल और काजल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गया। बात इतनी बढ़ गई की इसने झगडे ने बड़ा बिकराल रूप ले लिया और पत्नी काजल ने कुल्हाड़ी उठा कर पति जसपाल पर गहरा वार कर दिया। जिससे जसपाल कीमौके पर ही मौत हो गई। जसपाल और काजल की शादी डेढ़ साल पूर्व हुई थी। काजल का मायका टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ में है। 20 दिन पूर्व काजल ने एक नन्ही सी जान को जन्म दिया। पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ जो विवाद ने खुनी रूप लिया , इस संबंध में पूरी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्र में कोहराम मचा है। उधर मृतक जसपाल के परिजनों के आंसू थम नहीं रहे। राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और इस पूरे घटनाक्रम के मामले की छानबीन जारी है।

Related Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

देहरादून। भाजपा ने लोक सभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान...

राज्य के विकास एवं प्रगति में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्यपाल...

भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत अनेकों राज्यों में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने पर खुशी जताई है। प्रदेश प्रवक्ता...

राज्य में ई.एस.एम.एस के अन्तर्गत अभी तक 3 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर...

कांग्रेस के गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

देहरादून। लोकसभा चुनाव हेतु गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस  प्रत्याशियों ने पूरे जोश के साथ अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।...
error: Content is protected !!