उत्तराखंड आ रहे हैं PM मोदी, खोलेंगे 8140 करोड़ की योजनाओं का पिटारा

PM Narendra Modi 14 अप्रैल को Uttarakhand के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बताया कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा आध्यात्मिक और व्यक्तिगत लगाव है। उन्होंने कई बार राज्य के धार्मिक और सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया है, जिससे उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। प्रधानमंत्री इससे पहले 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में देहरादून आए थे। उस दौरान Forest Research Institute परिसर में 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया था।

कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बार के दौरे में Dehradun-Delhi Elevated Expressway सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने की संभावना है। यह परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगी। प्रधानमंत्री मोदी ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने उत्तराखंड के सीमांत गांवों का दौरा किया। उन्होंने Mana Village, Mukhwa और Adi Kailash जैसे स्थानों का भ्रमण कर इन क्षेत्रों को वैश्विक पहचान दिलाई।लोगों में उत्साह, सरकार को बड़ी उम्मीदें मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रदेशवासियों में काफी उत्साह है। सरकार को उम्मीद है कि इस दौरे से राज्य के विकास को और गति मिलेगी और निवेश के नए अवसर खुलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उत्तराखंड के लिए विकास की नई दिशा तय कर सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 14 अप्रैल को राज्य को कौन-कौन सी नई परियोजनाएं मिलती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here