उत्तराखंड: “हैलो पुलिस! बचाइए…” बाजार में दो बहनों से छेड़खानी, चाकू लेकर पीछा करता रहा आरोपी सैफी

उधमसिंह नगर: सितारगंज में बाजार गई दो बहनों से एक युवक ने छेड़खानी की और चाकू से धमकाया। डायल 112 पर कॉल के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार सितारगंज में बाजार खरीदारी करने के लिए बाजार गई दो बहनों के साथ एक युवक ने सरेराह छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपी ने दोनों बहनों को चाकू से धमकाया। सहमी हुई एक युवती ने पुलिस को फोन लगा दिया और कहा कि एक लड़का उनसे छेड़खानी कर रहा है। वे दोनों कोतवाली की तरफ आ रही हैं। सूचना पर तुरंत सिपाही तरुण चौधरी, कपिल कुमार ने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद दोनों युवतियों ने राहत की सांस ली।

पुलिस हिरासत में आरोपी

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में महिला उप निरीक्षक बबीता टम्टा ने बताया कि 25 फरवरी को पुलिस के डायल 112 में युवती की कॉल आई। इसमें युवती ने बताया कि एक लड़का उसका और उसकी बहन का पीछा कर रहा है। घबराकर दोनों युवतियां कोतवाली की तरफ आने लगीं, आरोपी भी उनका पीछा करता रहा। इसके बाद सिपाही तरुण चौधरी और सिपाही कपिल कुमार को मामले की सूचना से अवगत कराया। दोनों सिपाहियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर आरोपी युवक के कब्जे से चाकू बरामद हुआ है।

 

आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी सैफी पुत्र इरशाद निवासी कुहाड़ा पीर थाना प्रेमनगर जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पूर्व में उसका रिश्ता तय हुआ था, लेकिन युवती के परिजनों ने मना कर दिया। युवती को डराने के लिए उसने चाकू रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बरेली निवासी युवक के साथ शहर के एक वार्ड निवासी युवती का रिश्ता हुआ था। आरोपी ने झूठ बोलकर रिश्ता किया था। इसके बाद युवती के परिजनों ने रिश्ता खत्म कर दिया। इससे झल्लाया आरोपी युवती को ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी सैफी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here