भारत सरकार की युवा आपदा योजना के तहत भारत सरकार तथा सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन एवं जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 01 BN NCC गोपेश्वर के 50 एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन जागरूकता से संबंधित विभिन्न जानकारियां एवं प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसका आरंभ आज दिनांक 14 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक ओल्ड बुचडी गढी कैंट में किया जा रहा है। उक्त आयोजन के दौरान आज तृतीय दिवस है,तथा एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे आपदा प्रबंधन, आपदा अधिनियम 2005 आपदाओं से तैयारी, भूकंप से सुरक्षा, भूस्खलन, बाढ़, त्वरित बाढ़, सूखा की जानकारी, फर्स्ट एड की जानकारी, केमिकल, न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल डिजास्टर की जानकारी, रोड सेफ्टी, रस्सी की गांठे तथा रस्सी को लपेटना, गहरी खाइयो में चढ़ना उतरना, नदियों को पार करने के तरीके, स्ट्रेचर बनाना, सैटेलाइट फोन का उपयोग, आग का प्रबंध करना, जंगल की आग का प्रबंध करना, पेशेंट को स्टेचर में शिफ्ट करना, किसी भारी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान में हस्तांतरित करना आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की जाएगी। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपदा के दौरान प्रशिक्षित एनसीसी कैडेट्स को फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में अपनी भूमिका निभाना। जिससे त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में कार्यक्रम का संचालन *आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर राजू शाही / श्री सुशील सिंह कैन्तुरा एवं श्री किशन राजगुरु, मास्टर ट्रेनर युवा आपदा मित्र तथा SDRF मनीष उनियाल , अजय विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन अवसर के दौरान एनसीसी की ओर से कर्नल श्री राजेश रावत, सूबेदार मेजर समर सिंह राजपूत, सुबेदार प्रमेश यादव, सूबेदार जगदीश प्रसाद तथा जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून की ओर से श्री ऋषभ कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उपस्थित रहे।









