मोली: अगर आप चार धाम यात्रा (Char dham yatra) के दौरान बदरीनाथ धाम (Badrinath yatra) की यात्रा पर जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
अक्सर देखा जाता है कि श्रद्धालु बिना अनुमति लिए कभी बदरीनाथ में कथा करवाते हैं, तो कभी भंडारा। लेकिन अब बदरीनाथ धाम में अब नगर पंचायत की अनुमति के बिना भागवत कथा, भंडारा और अन्य विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकेंगे। इसके लिए पंचायत से ऑनलाइन या ऑफलाइन अनुमति लेनी जरूरी होगी। बिना अनुमति के धार्मिक कार्यक्रम करने पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना लिया जाएगा। आगे पढ़िए और भी नियम अनुमति के बिना भागवत कथा, भंडारा और अन्य विशेष कार्यक्रम के अलावा बदरीनाथ क्षेत्र में अगर कोई मांस लाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान तगड़ा जुर्माना लगेगा। अक्सर ये भी देखा जाता है कि यात्रा के दौरान कुछ लोग बदरीनाथ क्षेत्र में झग्गी-झोपड़ी लगा देते हैं। लेकिन अब ये भी बिना अनुमति के नहीं बनाई जाएंगी। पंचायत की ओर से इसके लिए तीन बायलॉज बनाए गए हैं। जिन्हें आपत्तियों और सुझाव के बाद में गजट नोटिफिकेशन के लिए रुड़की भेज दिया गया है। इसलिए अगर आप चार धाम यात्रा (Char dham yatra) के दौरान बदरीनाथ धाम (Badrinath yatra) की यात्रा पर जा रहे हैं तो ये नियम जरूर ध्यान में रखें।









