सामने आया कुलदीप यादव की शादी का ‘शाही कार्ड’, राधा-कृष्ण की थीम और तिजोरी बेहद खूबसूरत

भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav शनिवार को पहाड़ों की रानी Mussoorie में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च को सात फेरे लेंगे। शादी से पहले शुक्रवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं।कुलदीप यादव और वंशिका की शादी का शाही कार्ड भी सामने आया है, जो अपनी अनोखी डिजाइन और भव्यता की वजह से खासा चर्चा में है। यह कार्ड राधा-कृष्ण थीम पर तैयार किया गया है और देखने में किसी तिजोरी या ज्वेलरी बॉक्स जैसा लगता है।कार्ड के बाहरी हिस्से पर दूल्हा-दुल्हन की उभरी हुई आकृति बनाई गई है। पूरा बॉक्स पेस्टल पिंक और ऑफ-व्हाइट रंगों में तैयार किया गया है, जिस पर पारंपरिक नक्काशी और खूबसूरत चित्रकारी की गई है, जिससे इसे विंटेज लुक मिलता है।कार्ड खोलते ही अंदर भगवान श्रीकृष्ण और राधा की सुंदर मूर्ति दिखाई देती है। ऊपर छोटी-छोटी घंटियां भी लगाई गई हैं, जिससे यह कार्ड किसी मंदिर जैसा आभास देता है।बॉक्स के मुख्य हिस्से में गोल्ड प्लेटेड भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। वहीं मेहमानों के लिए दो सफेद रंग के जार भी रखे गए हैं, जिन पर सुनहरी चिड़िया की आकृति बनी हुई है।कार्ड में कुलदीप यादव और वंशिका का नाम गोल्डन फॉयल में उकेरा गया है, जो इसे और भी शाही और आकर्षक बना देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here