राजपुर रोड व्यापार समिति की वार्षिक आम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई

देहरादून के एक होटल में राजपुर रोड व्यापार समिति की वार्षिक आम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का चयन भी किया गया।चुनाव प्रक्रिया वर्तमान अध्यक्ष राहुल सूद के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं और औपचारिक रूप से पदभार नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सौंप दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें योगेश तनेजा को अध्यक्ष, विश्वा रमन को उपाध्यक्ष, हरीश मित्तल को सचिव, राहुल अग्रवाल को संयुक्त सचिव, राजिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष, संजय वाधवा को संयुक्त कोषाध्यक्ष तथा शकील अहमद को जनसंपर्क अधिकारी (P.R.O.) चुना गया।
कार्यक्रम में समिति के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश तनेजा ने कहा कि उनकी टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here