सावन महीने में इन दिनों नीलकंठ धाम में भक्तों की उमड़ी भीड़, सक्रिय हुआ चेन स्नैचिंग गिरोह

श्रावण मास में इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड के नीलकंठ धाम में सैकड़ों श्रद्धालु नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए आ रहे हैं। धाम में अधिक रही भीड़ -भाड़ के चलते यहां चेन स्नेचिंग गिरोह भी सक्रिय हो गया हैं। बीते मंगलवार को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपी महिलाओं के विरुद्ध थाना लक्ष्मणझूला में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हो गया है।
वहीं लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने बताया कि बीते मंगलवार को पीयूष जोशी पुत्र देवेंद्र जोशी निवासी सी-57 न्यू भारत, नगर भिवानी, हरियाणा, निवासी ने थाने में एक तहरीर देते हुए बताया कि बीते 26 जुलाई को नीलकंठ मंदिर धाम में उनकी मां सुनीता जोशी दर्शन के लिए पहुंची थी।

दर्शन के दौरान तीन से चार अज्ञात महिलाएं उनकी माता के गले से चेन छीनकर फरार हो गई। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया। तथा छानबीन में जुट गई। बीते मंगलवार को पुलिस टीम ने नीलकंठ टैक्सी स्टैंड के समीप ममता35 वर्षीय , कमलेश 30 वर्षीय , पूजा 18 वर्षीय और सुमन20 वर्षीय निवासी मोहल्ला राम कॉलोनी, थाना सदर, जिला रेवाड़ी, हरियाणा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here