28.5 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड प्रदेश को आज मिल पायेगी वैक्सीन , कोविड वैक्सीन की प्राप्ति बढ़ने से बढ़ गई टीकाकरण की रफ्तार

प्रदेश को आज मिल पायेगी वैक्सीन , कोविड वैक्सीन की प्राप्ति बढ़ने से बढ़ गई टीकाकरण की रफ्तार

प्रदेश  को आज मिल पायेगी वैक्सीन , कोविड वैक्सीन की प्राप्ति बढ़ने से बढ़ गई टीकाकरण की रफ्तार

 

केंद्र की सरकार से राज्य को मिलने वाली कोविड वैक्सीन की उपलब्ध बढ़ने से टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ गई है। 31 जुलाई को केंद्र सरकार से डेढ़ लाख कोविशील्ड और 42 हजार कोवाक्सिन की खेप प्रदेश को प्राप्त होंगी । शुक्रवार को सम्पूर्ण राज्य में 87 हजार से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए।
प्रदेश प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि शनिवार को केंद्र सरकार से 1.90 लाख से भी ज्यादा वैक्सीन प्रदेश को मिलेंगे। जिसमें से 1.5 लाख कोविशील्ड है। राज्य के पास वर्तमान समय में पर्याप्त मात्रा में कोविड वैक्सीन उपलब्ध हैं।

वहीं शुक्रवार को राज्य के 706 केंद्रों पर 87 हजार से भी अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गयी। बता दे की अब तक प्रदेश में 58 लाख से भी अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी हैं।

राज्य में बीते 24 घंटे में नौ जनपदों में 41 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लगातार चौथे दिन किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की कोई मौत नहीं हुई। शुक्रवार को 64 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं 645 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 42 हजार 23 तक हो गई है। वहीं हरिद्वार जनपद के रुड़की एसडीएच अस्पताल में एक कोरोना मरीज की मौत बैकलॉग की है। अब तक 7362 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.89 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत दर्ज की गई है।

बड़ी बात हो यह है की राज्य में ब्लैक फंगस का खतरा थम गया है। दूसरे दिन भी राज्य में नए मामले और मौतें नहीं हुई है। पांच मरीजों को ठीक होने के पश्चात घर भेज दिया गया है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 555 और 124 मौतें हो चुकी है, जबकि 221 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here