26.2 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home अल्मोड़ा दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दुकानदार की मौत, भाई गम्भीररूप से घायल

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दुकानदार की मौत, भाई गम्भीररूप से घायल

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दुकानदार की मौत, भाई  गम्भीररूप से घायल

रामनगर (नैनीताल)। अल्मोड़ा के हरड़ा-भौनखाल मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाइयों को रामनगर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे घायल भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बता दे की भौनखाल निवासी शिवेंद्र सिंह बिष्ट अपने छोटे भाई सोहन सिंह के साथ बाइक से घर जा रहा था। उनकी हरड़ा में चाय की एक दुकान है। घर लौटते समय गौगिडा के समीप उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक को एक किशोरी चला रही थी। मृतक के चचेरे भाई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि किशोरी मामूली रूप से चोटिल हुई है।

वहीं हादसे के बाद दोनों को रामनगर अस्पताल ले जाया जा रहा था, परन्तु ढिकुली के समीप शिवेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि सोहन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर दिया गया। परिजनों ने मृतक का रामनगर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here