22.3 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने को लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव पास

देहरादून विधानसभा कार्यवाही के दौरान तारांकित सवाल में पंतनगर विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाये जाने से संबंधित सवाल विधायक राजेश शुक्ला ने पूछे । मानसून सत्र के पांचवे दिन विधायक राजेश शुक्ला के पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के प्रश्न का जबाब देते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि आज हुई कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से कैबिनेट ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने हेतु प्रस्ताव पास किया है।
विधायक शुक्ला ने सदन में कृषि शिक्षा मंत्री से पूछा कि प्रबंध परिषद पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय ने प्रस्ताव पारित कर राज्य के शासन से आग्रह किया है कि सरकार पंतनगर कृषि वि.वि. को केन्द्रीय वि.वि. बनाने की कार्यवाही करे? यदि हां, तो क्या राज्य सरकार पं. गोविन्द बल्लभ पंत कृषि तथा प्रौद्योगिक वि.वि. को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी? यदि हां, तो कब तक? यदि नहीं, तो क्यों? इस पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि जी हां, शासन के निर्देश पर कुलपति गोविन्द बल्लभ पंत कृषि और प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा वि.वि. का दर्जा दिए जाने के संबंध में प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है। तो वहीं आज कैबिनेट से मंजूरी के बाद शीग्र ही सरकार केंद्र को पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने को लेकर प्रस्ताव भेजेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!