26.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड मसूरी के पास विकास नगर से रिकवरी क्रेन अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मसूरी के पास विकास नगर से रिकवरी क्रेन अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मसूरी के पास विकास नगर से रिकवरी क्रेन अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मसूरी के पास टिहरी जनपद के विकास नगर से रिकवरी क्रेन यूके 16-3118 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस मौके पर पहुची और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। कैम्पटी पुलिस इंचार्ज नवीन जुराल ने बताया कि विकास नगर से रिकवरी क्रेन ट्रक को लेने के लिए थाना कैंपटी की चौकी नैनबाग क्षेत्र के ग्राम घराड़ा गई थी। वहां से काम निपटने के बाद वापस विकासनगर लौट रही थी। बारिश के कारण रास्ते में ग्राम नेगियाणा के पास आए मलबे से बचने के चक्कर में रिकवरी क्रेन अनियंत्रित होकर लगभग 70-80 मीटर नीचे खाई में गिर गई। क्रेन को ’चालक अली खान पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम जीवनगढ़ अंबाडी थाना विकासनगर उम्र 43 वर्ष वह क्रेन में सवार रिजवान हुसैन पुत्र हुसैन खान निवासी ग्राम जीवनगढ़ अंबाडी थाना विकासनगर देहरादून उम्र 50 वर्ष और नीरज पुत्र राजबीर सिंह निवासी जीवनगढ़ विकासनग देहरादून उम्र 39 वर्ष’ घायल हो हुए ।जिनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग उपचार के लिये ले जाया गया वही घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है!
मसूरी के पास टिहरी जनपद के विकास नगर से रिकवरी क्रेन यूके 16-3118 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस मौके पर पहुची और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। कैम्पटी पुलिस इंचार्ज नवीन जुराल ने बताया कि विकास नगर से रिकवरी क्रेन ट्रक को लेने के लिए थाना कैंपटी की चौकी नैनबाग क्षेत्र के ग्राम घराड़ा गई थी।

वहां से काम निपटने के बाद वापस विकासनगर लौट रही थी। बारिश के कारण रास्ते में ग्राम नेगियाणा के पास आए मलबे से बचने के चक्कर में रिकवरी क्रेन अनियंत्रित होकर लगभग 70-80 मीटर नीचे खाई में गिर गई। क्रेन को ’चालक अली खान पुत्र मोहम्मद अली निवासी ग्राम जीवनगढ़ अंबाडी थाना विकासनगर उम्र 43 वर्ष वह क्रेन में सवार रिजवान हुसैन पुत्र हुसैन खान निवासी ग्राम जीवनगढ़ अंबाडी थाना विकासनगर देहरादून उम्र 50 वर्ष और नीरज पुत्र राजबीर सिंह निवासी जीवनगढ़ विकासनग देहरादून उम्र 39 वर्ष’ घायल हो हुए ।जिनको 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग उपचार के लिये ले जाया गया वही घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here