केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानि शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर हैं।केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार की सुबह 10 : 50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी तथा अन्य कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी इस दौरान मौजूद रहे।
पौड़ी में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंच रहे हैं। इस बीच रक्षामंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। वहीं स्थानीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि समारोह में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।
डा. धन सिंह रावत ने बताया कि समारोह में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी । वहीं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि शिरकत करेंगे।