25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड उत्तराखंड :मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट को भारतीय गौरव अवार्ड 2021 से किया गया सम्मानित

उत्तराखंड :मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट को भारतीय गौरव अवार्ड 2021 से किया गया सम्मानित

उत्तराखंड :मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट को भारतीय गौरव अवार्ड 2021 से किया गया  सम्मानित

देहरादून। राजस्थान बीकानेर की संस्था युथ वर्ल्ड न्यूज़ एंड सोशल मंच ने देश की राजधानी नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया।वहीं इस आयोजन में देश के हर कोने से कई चर्चित डॉक्टर,प्रोफेसर,कुलपति, कवि, अभिनेता, अभिनेत्री तथा साथ ही साथ विश्व के नम्बर एक जादूगर सम्राट शंकर भी उपस्थित थे।

इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूनम अंकुर छावड़ा,रास्ट्रीय अध्यक्ष, सम्पूर्ण शराब बंदी,जयपुर से श्रीमती राज कंवर राठौड़ प्रधान संरक्षक तथा राजकोट से महोपाध्याय पंडित राजेन्द्र शास्त्री जी,मुम्बई फ़िल्म इंडस्ट्री से सीरियल के उभरते कलाकार कुणाल सिंह राजपूत तथा कई गणमान्य बिसिस्ट मुख्य अतिथि उपस्थित थे। यह संस्था युथ वर्ल्ड न्यूज़ एंड सोशल मंच जिसके राष्य अध्यक्ष भैरू सिंह राजपुरोहित और इस संस्था की निर्देशक मधु माया सिंह हैं,जो कि हर दो-तीन वर्ष में देश के उन प्रतिभावान संस्था और लोगों को सम्मानित करती है, जिनका उनके समाज के अतुलनीय प्रभाव रहा है।

इसी क्रम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की प्रख्यात सामाजिक संस्था मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमति रमनप्रीत कौर को भारतीय गौरव अवार्ड 2021 के लिए सम्मानित किया गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here