24.6 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home 2022 विधानसभा चुनाव देहरादून :नवीन जोशी ने शुरू की कैंट जिताओ यात्रा—

देहरादून :नवीन जोशी ने शुरू की कैंट जिताओ यात्रा—

देहरादून :नवीन जोशी ने शुरू की  कैंट जिताओ यात्रा—

महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में आज कैंट विधानसभा के गोविंदगढ़ से कैंट जिताऊ अभियान की शुरुआत की गई जो पूरे विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा में पिछले 8 बार से भाजपा का विधायक है बावजूद इसके कैंट विधानसभा प्रदेश की सबसे पिछड़ी हुई विधानसभा है और कैंट के अंदर विकास कोसों दूर है भाजपा की सरकार ने व भाजपा के विधायक ने क्षेत्र की जनता को सिर्फ छलने का काम किया केंट जिताओ यात्रा के माध्यम से हम पूरे विधानसभा के अंदर यात्राएं निकालेंगे और लोगों को भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा सामने लेकर आएंगे उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर परिवर्तन की लहर है इससे कैंट विधानसभा भी अछूती नहीं है क्योंकि पिछले साढे 4 साल के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ प्रदेश की जनता को ठगने का व जुमले देने का काम किया अब प्रदेश की जनता जागरुक हो चुकी है ।वह 2022 में भारतीय जनता पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा कर अपना बदला लेगी।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस के संयोजक मनीष कुमार नागपाल ने कहा कि श्री नवीन जोशी के नेतृत्व में आज कैंट विधानसभा की समस्त जनता क्षेत्र में परिवर्तन चाहती है उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों का आह्वान किया कि वह कांग्रेस को सत्ता में लाकर क्षेत्र व प्रदेश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाये श्री नागपाल ने कहा कि आज युवा रोजगार को तरस रहे हैं महंगाई अपने चरम पर है।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक कर दोबारा सत्ता में आने का सपना देख रही है इन के सपनों को क्षेत्र की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ट्विंकल अरोड़ा संजय कुमार बिड़ला विनय कुमार विक्की नायक होरीलाल अनुराग जकोतरा पायल बहल अशोक मल्होत्रा पायल बहल पियूष गौड़ अशोक वर्मा मोहित ग्रोवर दीवान सिंह बिष्ट अजीत शर्मा संजय कुमार कद्दू राधा शर्मा आयुषी सुंदरियाल विपुल नौटियाल सौरभ नौटियाल मनीष जोशी कबीर मलिक रहमान खान आशू कुमार आरव जोशी हिमांशु भंडारी राजीव आनंद सावित्री थापा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here