24.6 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड दु:खद :बीजेपी के वरिष्ठ नेता व विधायक हरबंस कपूर का निधन राज्य में शोक की लहर

दु:खद :बीजेपी के वरिष्ठ नेता व विधायक हरबंस कपूर का निधन राज्य में शोक की लहर

दु:खद :बीजेपी के वरिष्ठ नेता व विधायक हरबंस कपूर का निधन राज्य में शोक की लहर

 

देहरादून 13 दिसंबर| बीजेपी के वरिष्ठ नेता, 8 बार के लगातार विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है| श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी के मार्गदर्शक रहे हरबंस कपूर जी का निधन एक युग का अंत है इस अपूरणीय क्षति को भर पाना मुमकिन नहीं है|

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है।उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वह वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में विधायक रहे कपूर साहब ने विभिन्न पदों पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन किया| वह पक्ष एवं विपक्ष दोनों के लिए ही एक प्रिय नेता थे। अग्रवाल ने कहा कि संसदीय प्रक्रिया के गहन जानकार और हमेशा लोक महत्व के अविलंबनीय मुद्दों को सदन में उठाने वाले एक सजग प्रहरी का निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने हमेशा संसदीय परंपराओं का निर्वहन किया, उनकी बेदाग छवि, हंसमुख मुस्कान एव समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here