20.6 C
Dehradun
Sunday, April 20, 2025
Google search engine

पूर्व विधायक ओम गोपाल कांग्रेस में शामिल

देहरादून। पूर्व विधायक और नरेंद्र नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। टिहरी की नरेंद्र नगर विधानसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भाजपा से टिकट मिलने के बाद से नाराज़ चल रहे ओम गोपाल रावत ने कुछ दिनों पहले भी भाजपा छोड़ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। उनके चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही  कांग्रेस में जाने की चर्चा थी। आज कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ओम गोपाल रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई।  कांग्रेस ओम गोपाल को नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!