25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड बैठक में उत्तराखंड रक्षा मोर्चे ने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी किया जारी……

बैठक में उत्तराखंड रक्षा मोर्चे ने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी किया जारी……

बैठक में उत्तराखंड रक्षा मोर्चे ने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी  किया जारी……

देहरादून यहां प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा ०वी के बहुगुणा ने कहा हमारे राज्य में राष्ट्रीय पार्टियाँ फेल हो चुकी हैं।रक्षा मोर्चा ने विधान सभा चुनावों में भागीदारी चार सीटों पर की है।संपूर्ण प्रदेश में पार्टी का गठन ब्लाक स्तर तक किया जाएगा।

उत्तराखंड में भू कानून लागू कर दिया जाय,इस के लिए आँन्दोलन किया जाएगा।फैक्ट्री में हो या सरकारी सेवाओं में बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है,स्थानीय युवा बेरोजगार है।रक्षा मोर्चा क्षेत्रीय दल है और क्षेत्रीय हितों के लिए काम करेगा।

उत्तराखंड की अस्मिता को बचाने के लिए हमको आगे आना पडे़गा,मोदी जी के नेतृत्व वाली,उत्तराखंड की पूर्व सरकार ने उनको मायूस किया है।उत्तराखंड रक्षा मोर्चा, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में विकास की लडाई लडे़गें।पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड रक्षा मोर्चे के वरिष्ट नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here