25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home अपराध आत्महत्या : डॉक्टर दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

आत्महत्या : डॉक्टर दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

आत्महत्या :  डॉक्टर दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में  खाया जहर, डॉक्टर की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

उत्तराखंड से एक आत्महत्या की घटना सामने आए रही है जहाँ एक डॉक्टर दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे डॉक्टर की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है,जिस नोट में अपनी मर्जी से खुदखुशी करने की बात लिखी हुई है। हरिद्वार से फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस डॉक्टर के बेटे से भी घटना की जानकारी ले रही है। वहीं पुलिस के मुताबिक , सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी डॉ. सुदेश कुमारउम्र 70 वर्षीय का रुड़की के गणेशपुर में क्लीनिक है और घर में वह पत्नी सुमन देवी के साथ रहते थे। उनकी बड़ी बेटी विदेश में रहती हैं और छोटे बेटे वैभव कुमार मर्चेंट नेवी में हैं। वैभव पिछले एक माह से छुट्टी पर घर आए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि रविवार यानि आज वह सुबह की सैर पर गए थे। वापस आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई।
तो अंदर देख कर चकित अंदर डॉक्टर और उनकी पत्नी बेसुध पड़े थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने घर की जांच की तो एक सुसाइड नोट पाया गया। जिसमें डॉक्टर ने अपनी मर्जी से दोनों के सुसाइड करने की बात लिखी थी। वहीं घटना की जांच हेतु जनपद हरिद्वार से फोरेंसिक टीम भी डॉक्टर के घर पहुंची। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डॉक्टर के बेटे से जानकारी ली जा रही है। खुदखुशी करने के पीछे की वजह क्या रही होगी।ये तो जाँच के बाद ही पता चल पायेगा।वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here