32.2 C
Dehradun
Wednesday, June 18, 2025
Google search engine
Home 2022 विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : राजधानी दून में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा का घोषणापत्र किया जारी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : राजधानी दून में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा का घोषणापत्र किया जारी

उत्तराखंड विधानसभा  चुनाव 2022 : राजधानी दून में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा का घोषणापत्र किया जारी

बीजेपी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र आज यानि बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजधानी देहरादून में जारी कर दिया है । देहरादून में इसका दृष्टिपत्र विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित कर दिया ।उन्होंने कहा कि इसमें प्रतेक वर्ग को ध्यान में रखा गया है।वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है।तथा दृष्टिपत्र उत्तराखंड राज्य के विकास की दृष्टि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड राज्य में भी अच्छा कार्य हुआ है। गडकरी ने कहा की हमने सात सालों में 50 लाख करोड़ के कार्य किए हैं। हमारे देश में पैसे की कमी नहीं है, बल्कि दृष्टि की कमी है।वहीं विमोचन से पहले पूर्व सीएम निशंक एवं घोषणापत्र के संयोजक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणापत्र की खास बातें भी सामने रखीं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जिसमें कभी सोचा न होगा कि एक ऐसा दृष्टिपत्र तैयार हुआ, जिसमें आम जनता की सहभागिता हुई है।डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक कहा की हमने ब्लॉक स्तर तक सुझाव पेटिका रखने के बाद लोगों से सुझाव लिए हैं। उनसे पूछा है कि आप कैसा उत्तराखंड चाहते हैं। अगले 10 वर्ष उत्तराखंड के हैं।वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि शेरशाह सूरी के बाद देश में सड़कों का जो काम नितिन गडकरी ने किया हैं, वह ऐतिहासिक है। यह दृष्टिपत्र नए उत्तराखंड के लक्ष्य की प्राप्ति में कार्य करेगा। इस दृष्टिपत्र में पीएम मोदी के विजन के हिसाब से सभी बिंदुओ को जनता के सामने रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here