बढ़ते साइबर अपराधो, साइबर अपराधों की गम्भीरता को बताते हुए और साइबर अपराधों से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी के लिए आज पुलिस मुख्यालय में एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम देहरादून अंकुश मिश्रा द्वारा साइबर क्राइम से जुड़ी विभिन्न जानकारी साझा की गई।
विभिन्न साईबर अपराधों पर प्रस्तुतीकरण एवं वीडियो के माध्यम से सभी को जागरूक किया गया। कार्यशाला में बैंक से सम्बन्धित साईबर अपराध, क्यू0आर0 कोड स्कैम, व्हाट्सएप हैक, ओ0एल0एक्स फ्राड, के0वाई0सी0 फ्रॉड, हनी ट्रैपिंग, डुप्लीकेट एप, ऑनलाईन लोन स्कैम, के0बी0सी0 फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, ए0टी0एम0 फ्रॉड, सेक्सटार्शन, कम्प्यूटर सम्बन्धी फ्रॉड, आदि के सम्बन्ध में एवं उनसे बचने के उपायों के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा ऑनलाईन सर्च, फेक न्यूज शेयर करने सम्बन्धी सावधानियों के सम्बन्ध में चर्चा की गई। जिसके बाद अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया कि साईबर अपराधों की प्रकृति के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए। साथ साथ डीजीपी ने आगे साइबर क्राइम से जुड़े कार्यशाला को बड़े स्तर पर कराने की भी बात कही और साईबर फ्राड होने पर 1930 पर कॉल करने हेतु लोगो को जागरूक करने की अपील भी की है।
कार्यशाला में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह भी उपस्थित रहे साथ ही साथ 50 मीडिया कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।