26.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home अपराध बड़ी खबर : दूल्हे को नशे में चूर देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार ,बारात को लौटना पड़ा खाली हाथ

बड़ी खबर : दूल्हे को नशे में चूर देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार ,बारात को लौटना पड़ा खाली हाथ

बड़ी खबर : दूल्हे को नशे में चूर देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार ,बारात को लौटना पड़ा खाली हाथ

पौड़ी गढवाल : जनपद पौड़ी के एकेश्वर ब्लाक स्थित नौगांवखाल क्षेत्र से कोटद्वार के झंडीचौड़ में दूल्हे को नशे में चूर देख विवाह मंडप में दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिस कारण भरी बरात को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। बता दे की बरात स्वागत के दौरान ही दूल्हा ऊल-जुलूस हरकत करने लगा था। आपको बताते चलें की कलालघाटी कोटद्वार के झंडीचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को आई एक बरात को उस वक्त बैरंग वापस लौटना पड़ा, जब दूल्हे के नशे में धुत होने के चलते दुल्हन ने विवाह से साफ साफ इन्कार कर दिया। बता दे कि यह बरात पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र आई थी। दुल्हन के इस निर्णय की क्षेत्र में सर्वत्र सराहना हो रही है ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची, तो उस दौरान दूल्हा नशे की हालत में धुत था। वह बरात स्वागत के वक्त ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके भी दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया।रस्म पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। तभी इस बीच दुल्हन भी स्वजन व सखियों के संग वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई। बताया गया कि मंडप में जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते हुऐ धूत देखा तो शादी करने से ही इन्कार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन के खाली वापस लौटना पड़ा । तो वहीं इस बात को लेकर दुल्हन की प्रशसा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here