हादसा :माता पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु ,हुआ भीषण हादसा , ट्राली पलटने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तराखण्ड राज्य से अक्सर हादसों की खबरे आती रहती है। फिर से एक और हादसे की खबर की सूचना प्राप्त हुई है। बता दें, मां पूर्णागिरी के दर्शन कर घर वापस लौट रहे तीर्थ यात्रियों की ट्रैक्टर ट्रॉली बिजली के खम्बे से टकरा गयी, जिसके कारण भीषण हादसा हो गया और ट्रॉली पलट गई। बताया जा रहा है कि सभी तीर्थ यात्री उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के निवासी है। इस हादसे की सूचना प्राप्त होते ही बनबसा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रॉली में सवार सभी घायल तीर्थ यात्रियों को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक ,मां पूर्णागिरी के दर्शन कर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 15 तीर्थ यात्री घर की ओर लौट रहे थे, कि तभी अचानक नेशनल हाईवे 09 पर आर्मी गेट बनबसा के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली बिजली के खम्बे से टकरा गयी और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसके चलते ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली में 15 लोग सवार थे।जिनमे से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलते ही बनबसा के थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, 4 गंभीर रूप से घायल तीर्थ यात्रियों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here