20.6 C
Dehradun
Sunday, April 20, 2025
Google search engine

बड़ी दुखद खबर:भूस्खलन होने से धंसा आर्मी कैंप, 13 जवानों के शव बरामद, 40 लापता जवानों का रेस्क्यू जारी,पीएम मोदी ने घटना पर किया दुःख प्रकट

मणिपुरः मणिपुर से एक बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां उत्तर भारत में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। मणिपुर से बड़े भूस्खलन की खबरें आ रही है। यहां आर्मी कैंप के पास भूस्खलन हुआ है। इसमें अब तक 13 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। इस बड़े भूस्खलन के बाद भारतीय सेना के कम से कम 40 जवान और कई अन्य लोग लापता हैं।

वहीं सूत्रों के अनुसार हादसा नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के समीप हुआ है। यहां तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भारतीय सेना की 107 प्रादेशिक सेना का कैंप लगा हुआ था। उस लोकेशन को भी लैंड स्लाइड में नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है की अब तक, जबकि 13 जवानों को रेस्क्यू कर उनके के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। वहीं 30-40 से भी अधिक जवानों के दबे होने की सूचना हैं। वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह द्वारा इस घटना को लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। घायलों की मदद के लिए चिकित्सकों की एक टीम मौके पर रवाना हो गई है।वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुःख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस घटना को लेकर बात की है और भूस्खलन होने के कारण बने हालात की समीक्षा की। साथ ही पीएम मोदी ने केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।पीएम मोदी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!