20.9 C
Dehradun
Sunday, April 20, 2025
Google search engine

देहरादून :तबला वादक विदुषी अनुराधा पाल का कें. वि. भा. सै. अकादमी में कला प्रदर्शन एवं विद्यार्थियों से कला चर्चा

कलाश्रय कला संस्था एवं केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कला दीक्षा कार्यक्रम जिसे “नरचरिंग द रूट्स” के नाम से आयोजित किया इसमें विश्वविख्यात विश्व की प्रथम तबला वादिका राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित विदुषी अनुराधा पाल को आमंत्रित किया गया।

 

विद्यालय के प्राचार्य श्री माम चंद व अनुराधा पाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया। तत्पश्चात प्राचार्य ने सभी अतिथियों का हरित स्वागत किया। विदुषी अनुराधा पाल द्वारा मधुर तबला वादन से सभी विद्यार्थी व शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए,इनके साथ संगत की इनके शिष्य श्री तुषार रतूड़ी ने।

विदुषी अनुराधा जी ने सभी विद्यार्थियों को संगीत एवं कला में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों में विद्यार्थी जीवन से शास्त्रीय संगीत के प्रति जागरूकता पैदा करना एवं दिग्गज संगीतकारों को बच्चे प्रत्यक्ष साक्षात् सुनकर संगीत को भविष्य में अपना लक्ष्य बनायें जिससे शास्त्रीय संगीत का संरक्षण और भविष्य और ज़्यादा मज़बूत हो पाएगा।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री माम चंद जी द्वारा विदुषी अनुराधा पाल जी को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हिमांशु दरमोडा ,राम चक्रवर्ती एवं अन्य

उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक,कर्मचारी का योगदान सराहनीय रहा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

error: Content is protected !!