पूर्व विधायक कुलदीप कुमार कार्यालय मोटिवेशन केंद्रीय टोली में हुए शामिल

देहरादून। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप कुमार को कार्यालय मोटिवेशन केंद्रीय टोली में शामिल किया गया है। उन्हें जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक राज्य के प्रदेश कार्यालय पार्टी की गतिविधियों एवं चुनाव के दृष्टिगत बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होते हैं। इन्हीं कार्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देश के प्रत्येक राज्य हेतु केंद्रीय टोली का गठन किया गया है। जो प्रत्येक राज्य में प्रदेश कार्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का सुझाव देगी। इसी क्रम में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम को बिहार प्रदेश एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा को उत्तराखंड प्रदेश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की जिम्मेदारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here