आदि बद्री मार्ग पर घटी बड़ी दुर्घटना, जानिए कैसे SDRF टीम ने किया शव बरामद”

कर्णप्रयाग से गैरसैण मार्ग पर जा रही एक वाहन अचानक आदि बद्री मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। लगभग 250 मीटर नीचे गिरे वाहन पर सवार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही SDRF कि टीम घटना स्थल पर पहुंची। रोप की मदद से टीम ने खाई में उतरकर वाहन संख्या UK07TB5679 तक पहुंच बनायी।

जिसके बाद SDRF टीम ने व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकलपिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान बीरेंद्र सिंह रावत, उम्र 44 वर्ष निवसी ग्राम गैरसैण चमोली के रूप मे हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here