25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड 35 पेटी बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार

35 पेटी बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार

0
35 पेटी बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार

हल्द्वानी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकप में ले जाई जा रही 35 पेटी बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना पुलिस बीती रात कुंवरपुर तिराहे में चैकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को देखकर पिकप चालक वाहन छोडकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में पिकप से पुलिस को 35 पेटी बीयर बरामद हुई। चालक से इसके कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी हामिद हुसैन निवासी बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए शराब तस्कर में पुलिस को बताया कि वह बियर की पेटियां महंगे दामों में पहाड़ को ले जाकर बेचता है।पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में मल्ला काठगोदाम चैकी प्रभारी फिरोज आलम, खेड़ा चैकी प्रभारी मनोज, कांस्टेबल सुरेंद्र, चन्दर सामंत शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here