25.2 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
Home उत्तराखंड हिमालय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

हिमालय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

0
हिमालय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

देहरादून। हिमालय पुत्र के नाम विख्यात पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने हिमालय दिवस पर जागरुकता रैली निकाल लोगों से हिमालय संरक्षण में भागीदारी का आह्वान किया। हिमालय दिवस पर हिमालय बचाओ अभियान के तहत राजधानी के घंटाघर से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। रेंजर ग्राउंड से घंटाघर होते हुए रैली गांधी पार्क पहुंची।
अपनी रैली के जरिए उन्होंने कहा कि सबका हिमालय को समझने का समय आ चुका है। जो यहाँ बसे हैं, दूर हैं या फिर सैलानी। क्योकि इसने सबकी सेवा की और स्वागत किया। इसे अकेला ना छोड़ें और ना भोगने का सामान समझें ये खुद में जीवित है और हमारा भी जीवन इसी से है।
उन्होंने कहा कि वह हिमालय जो आसमान को छूता था, आज टूट – टूटकर मैदानों में बिखर रहा है। यह बड़ा प्रश्न है कि हम कैसे तय करें कि हमारा मॉडल क्या हो, एक मॉडल जो आर्थिकी के साथ पारिस्थितिकी और हिमालय को भी बचा पाए, वही यहां के लिए सटीक साबित होगा।
हिमालय दिवस पर उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर भी उन्होंने लिखा कि ष् मैं हिमालय हूं। घर भी जीवन का घेरा भी। सबने मुझको जम के भोगा। पालक रहा पर पिता न बन पाया कि पुत्र मेरे प्रति चिंता कर पाते। मैं तुम्हारे लिए जिंदा रहना चाहता हूं। काटो , लूटो या कल के लिए बचालो तुम्हारे साथ रहूँगा। मेरे लिए नहीं अपने लिए संभालो। उन्होंने कहा कि हिमालय की सुरक्षा के लिए हम सभी को मिलकर सामुहिक प्रयत्न करने होंगें। क्योंकि यह हमारी आर्थिक, अध्यत्मिक और समाजिक धरोहर है। हमें जनजागरूक रैली करते हुए इस संकल्प में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ना चाहिए, जिससे हम हिमालय में हो रही क्षति पर रोक लगा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here